पंजाब में नवजोत सिद्धू समेत इन तीन मंत्रियों के विभाग में फेरबदल करेंगे कैप्टन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अन्य मंत्रियों के विभाग में फेरबदल करने वाले हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा था कि जिन मंत्रियों औऱ विधायकों के क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशियों को नुकसान हुआ, उन पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह जल्द अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करेंगे और इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है।इसमें स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह के साथ तीन अन्य मंत्रियों का नाम भी चल रहा है। ये वे मंत्री हैं, जो लोकसभा चुनाव के दौरान अपने विधानसभा हलकों में कांग्रेस को बढ़त नहीं दिला पाए।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सूबे के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू शुरू ही कहते रहे हैं कि उनके कैप्टन राहुल गांधी हैं, न कि कैप्टन अमरिंदर सिंह। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की करारी हार को पार्टी पचा नहीं पा रही है। जिससे सिद्धू समेत तीन मंत्रियों प गाज गिरना तय माना जा रहा है।

इन मंत्रियों के बदले जा सकते हैं विभाग

पंजाब के छह कैबिनेट मंत्रियों मनप्रीत बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंगला, सुंदर शाम अरोड़ा, अरुणा चौधरी और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के हलके में कांग्रेस के प्रत्याशी को लीड नहीं मिली। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इसमें से कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर सकते हैं। इसकी लिस्ट तैयार हो चुकी है, राहुल गांधी से मिलने के बाद कैप्टन इस पर कभी भी फैसला कर सकते हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *