नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को ईद (Eid) का चांद दिखने के बाद आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। ईद के मौके पर रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी।
जम्मू कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना के जवानों ने लोगों को ईद-उल-फितर के मौके पर बधाई दी। ईद का चांद दिखने के बाद एक महिने से चल रहा रमजान का पाक महीना आज खत्म हो गया है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं।
दिल्ली में ईद के मौके पर बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने संसद मार्ग मस्जिद में नमाज़ अदा की। ईद-उल-फितर के मौके अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सेना के जवानों को मिठाई दी।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।









