करीना कपूर खान हुईं 39 साल की, सैफ के साथ पटौदी पैलेस में मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना इस बार अपना जन्मदिन अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ पटौदी पैलेस में मनाया। करीना के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं और फैन्स उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B2qXgwkFN5X/?utm_source=ig_web_copy_link

अपने जन्मदिन के मौके पर करीना काफी साधारण लुक में नजर आ रही थीं। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था जबकि उनके साथ सैफ ने भी वैसे ही सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। इसके साथ ही करीना और सैफ की बर्थडे किस की तस्वीर भी सामने आई है।

https://www.instagram.com/p/B2p14_sFd55/?utm_source=ig_web_copy_link

करीना के जन्मदिन पर सैफ के पटौदी पैलेस में करिश्मा के अलावा ऐक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी मौजूद थे। करिश्मा ने करीना के केक काटने का विडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, ‘हैपी बर्थडे मेरी डार्लिंग बेबो।’

https://www.instagram.com/p/B2pzyZkFAQn/?utm_source=ig_web_copy_link

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अब फिल्म ‘गुड न्यूज’ में दिखाई देंगी जिसमें उनके अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी दिखाई देंगी। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा करीना करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *