ए.डी.आर.सैंटर और कोर्ट कंपलैक्स लुधियाना की नयी बिल्डिंग का उद्घाटन, पढ़ें SC के जजों ने क्या कहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना
ए.डी.आर.सैंटर लुधियाना और जि़ला कचहरी कंपलैक्स लुधियाना की नयी बिल्डिंग का उद्घाटन माननीय जस्टिस हेमंत गुप्ता, जज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और माननीय जस्टिस सूर्य कांत, जज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। इस मौके पर माननीय जस्टिस राजीव शर्मा, जज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, माननीय जस्टिस राकेश कुमार जैन, प्रशासनिक जज सैशंज़ डिवीजऩ लुधियाना-कम-कार्यकारी चेयरमैन, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मौजूद थे।

श्री गुरबीर सिंह माननीय जि़ला और सैशन जज-कम-चेयरमैन जि़ला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लुधियाना द्वारा बताया गया कि जि़ला कचहरियाँ और ए.डी.आर. सैंटर की नयी बनी इस इमारत में कुल 13 न्यायिक अदालतें बनाई गई हैं जिसमें अत्याधुनिक सहूलतें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही इस इमारत में एक कांफ्रेंस हॉल, एक प्रशिक्षण कक्ष और रिकॉर्ड रूम भी उपलब्ध है।

इमारत का कुल कवर्ड एरिया 1,54,611 स्क्वेयर फुट है

उन्होंने बताया कि इस नयी बनी इमारत का कुल कवर्ड एरिया 1,54,611 स्क्वेयर फुट है। जिसमें कोर्टों और रैंपों का 1,31,775 स्क्वेयर फुट एरिया, बाग़बानी के लिए 11,583 स्क्वेयर फुट एरिया और आम जनता की एंटरी के लिए खुला एरिया 11,253 स्क्वेयर फुट एरिया शामिल है। इस कुल कवर्ड एरीए में से 81,523 स्क्वेयर फुट एरीए में ए.डी.आर. सैंटर बनाया गया है। इस इमारत के निर्माण पर 26.87 करोड़ रुपए की लागत आई है। जिसमें से 23.57 करोड़ का खर्चा इमारत के निर्माण पर और 3.30 करोड़ रुपए फर्नीचर पर ख़र्च हुआ है। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किया गया।

इस अवसर पर माननीय जस्टिस राजन गुप्ता, जज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, माननीय जस्टिस ललित बत्रा जज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, माननीय जस्टिस एच.एस मदान, जज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, श्री गुरबीर सिंह माननीय जि़ला और सैशन जज लुधियाना, मैडम रुपिन्दरजीत चाहल, माननीय मैंबर सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पंजाब द्वारा विशेष तौर पर शिरकत की गई।

इस मौके पर जि़ला लुधियाना के समूह अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज सहिबान सिविल जज (सीनियर /जूनियर डिवीजऩ), सी.जे.ऐम.-कम-सचिव कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लुधियाना श्री अशीष अब्रोल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री इकबाल सिंह संधू, एस.डी.एम. (पूर्वी) श्री अमरजीत सिंह बैंस उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *