घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में जोरदारा धमाका, मौके पर 6 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

Daily Samvad
2 Min Read

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को हुए धमाके से 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में 5 महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा मिरेहची इलाके में हुआ है।

फैक्ट्री नियमों को ताक पर रखते हुए एक घर में चलाई जा रही थी। धमाके के चलते मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। धमाके के वक्त कई लोग फैक्ट्री में मौजूद थे।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। मलबे से 8 लोगों को निकाला गया है। इनमें से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि एटा के मिरहची इलाके के एक मकान में आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री का लाइसेंस मुन्नी देवी के नाम से है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *