Punjab News: किसानों से जुड़ी बड़ी खबर, प्रोजेक्ट को लेकर तैयारी शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के 37 ब्लॉकों में 20 हजार नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। इसे लेकर पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (PEDA) ने प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है। जिन इलाकों में इन्हें लगाने की योजना है, वहां पानी की कमी को देखते हुए सर्वे किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

ये पंप किसानों को उन्हीं ब्लॉकों में लगाने के लिए दिए जाएंगे, जहां भूजल स्तर ठीक है। जो किसान लंबे समय से डीजल या मोटर चालित पंपों का उपयोग करके खेतीबाड़ी कर रहे हैं, पेडा उन्हें सौर ऊर्जा चालित पंपों में स्थानांतरित करना चाहता है।

इन सोलर पंपों के लिए सब्सिडी भी प्रदान करती है

पेडा के अतिरिक्त निदेशक राजेश बंसल ने कहा कि सरकार पी. एम. कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत किसानों को इन सोलर पंपों के लिए सब्सिडी भी प्रदान करती है।

SOLAR-PUMP
SOLAR-PUMP

सब्सिडी के तौर पर सोलर पंप लगाने की कुल जितना खर्चा आता है उसका 30 फीसदी केंद्र, 30 फीसदी राज्य सरकार और 40 फीसदी किसानों को वहन करना होता है, यानी योजना के अंतगर्त 60 फीसदी तक सब्सिडी किसानों को दी जाती है। पेडा 37 ब्लॉकों में 20 हजार सोलर पंप लगाएगा। इन 37 ब्लॉकों में भूजल स्तर ठीक है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *