लुधियाना में हवाई फायरिंग, कई कांग्रेसी घायल, अकाली दल के नेताओं को पुलिस ने उठाया, धरना प्रदर्शन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के दौरान जमकर मारपीट हुई है। कांग्रेस के ही दो पक्ष आपस में लड़ गए हैं। यही नहीं हवाई फायरिंग भी की गई है। एक पक्ष जब धरना देने जा रहा था, तो कांग्रेस का दूसरा पक्ष बीच सड़क दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। दूसरी तरफ अकाली दल भी धरने पर बैठ गया है।

कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के दौरान हवाई फायरिंग के मामले को लेकर मौके पर धरना देने को जा रहे कांग्रेसियों को सरेआम पिटाई के बाद मामला राजनीतिक हो गया है। इस मामले में यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा ने अपने समर्थकों के साथ धरना दिया है। गोशा ने कहा है कि पुलिस ने इस मामले में अकाली दल के समर्थकों को उठाया है।

अकाली नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस सियासत कर रही है। कांग्रेस ने आपस में ही मारपीट किया, हवाई फायरिंग की, लेकिन पुलिस अब अकाली दल के वर्करों को पकड़ रही है। आपको बता दें कि संगठनात्मक चुनाव में कांग्रेस में जबरदस्त टकराव है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *