पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में 1000 से ज्यादा होगी पटवारियों की भर्ती, एसे कर सकते हैं आवेदन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में और अधिक कार्यकुशलता लाने के मकसद से पंजाब मंत्रीमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व मेें हुई मीटिंग में 1090 पटवारियों के खाली पद भरने को मंज़ूरी दे दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फ़ैसला प्रांतीय प्रशासन में राजस्व विभाग का अहम हिस्सा होने के कारण लिया गया है जहाँ ज़मीनी रिकार्ड को इक_ा करने, संभालने और अपडेट करने में पटवारियों की अहम भूमिका होती है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस फ़ैसले से राजस्व विभाग के काम निपटाने की गति में और अधिक तेज़ी और कार्यकुशलता आने के अलावा लोगों को सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था में भी अधिक सुधार होगा। सरकार के इस लोक समर्थकीय कदम स्वरूप लोगों को बड़े स्तर पर फ़ायदा होगा।

इसके साथ ही मंत्रीमंडल द्वारा 7 पटवार सर्कलों के पीछे एक कानूगो की पोस्टिंग को मंज़ूरी दी गई है जबकि मौजूदा समय में 10 पटवार सर्कलों के पीछे एक कानूगो तैनात है। इस फ़ैसले से कानूगो के 34 नए पदों की रचना होगी। यह फ़ैसला राज्य में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के कारण फील्ड में तैनात कानूगों के बढ़े हुए काम को भी घटाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *