डेली संवाद, रूस। Plane Crash In Russia: इस समय की दुखद खबर रूस से सामने आ रही है। खबर है कि रूस में एक रूसी विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान विमान में 15 लोग सवार थे।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य मालवाहक विमान मंगलवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में आग लगने से ये हादसा हुआ है।
BREAKING: Large Russian military plane crashes near Ivanovo, northeast of Moscow pic.twitter.com/di4pnpJxKh
— BNO News (@BNONews) March 12, 2024
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद प्लेन क्रैश कर गया।