अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री, मालिक रिहान समेत 2 गिरफ्तार, अब तक 45 की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली में रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक आग में झुलसने से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के लेडी हार्डिंग, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस भीषण अग्निकांड मामले में सदर बाजार थाना पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस फैक्ट्री मालिक रिहान के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच केस क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। फैक्ट्री मालिक रिहान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा रिहान का पिता रहीम भी पुलिस के कब्जे में है।

उधर, दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वी जिले के जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा इस मामले की जांच करेंगे। वहीं घायलों को देखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन लोक नायक अस्पताल पहुंचे।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा 17-17 लाख मुआवजा

इस अग्निकांड में मारे गए मृतकों के परिजनों को दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और दिल्ली भाजपा की तरफ से कुल 17-17 लाख मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों को 75-75 हजार आर्थिक मदद दिया जाएगा। इन आर्थिक मदद में 10-10 लाख मुआवजा दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को देगी।

जबकि 5-5 लाख आर्थिक मदद दिल्ली भाजपा मृतकों के परिजनों को देगी। इसके अलावा 2-2 लाख आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली सरकार एक-एक लाख, प्रधानमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार और भाजपा 25-25 हजार आर्थिक मदद देगी।

बिहार सरकार भी देगी मुआवजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस अग्निकांड में मार गए बिहार के लोगों को दो-दो लाख मुआवजा देने का एलान किया है। घटना के प्रति शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के जितने लोग इस हादसे में मारे गए हैं उनके नजदीकी परिजनों को आर्थिक मदद की जाएगी। बिहार के जितने लोग इस घटना में मरे हैं उनके परिजनों को केंद्र, दिल्ली सरकार, दिल्ली भाजपा और बिहार सरकार के कुल मुआवजा को मिलाकर 19-19 लाख रुपये मिलेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *