नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शनकारियों का बवाल, आगजनी, पुलिस चौकी फूंकी, 1 की मौत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। लखनऊ के कई इलाकों में हिंसा फैल गई है। उपद्रव के दौरान दो पुलिस चौकी भी जला दी गई जबकि बाहर खड़े वाहनों को फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के डालीगंज इलाके में भी जमकर उत्पात मचाया। इलाके में जमकर तोड़फोड़ हुई और वाहन भी जलाए गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी बरसाए। उधर, पश्चिमी यूपी के संभल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया।

लखनऊ के डालीगंज इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। इससे पहले लखनऊ में एसपी और कांग्रेस के नेता विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के मुख्य गेट पेर चढ़ गए। पुलिस को उन्हें वहां से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया।

हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ के ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। लखनऊ में कई जगह हिंसा फैल गई है। ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी में खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया। मदेयगंज के बाद सतखंडा चौकी फूंकी गई।

नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शन के चलते लखनऊ में जगह-जगह भीषण जाम लग गया है। प्रदर्शन के चलते हजरतगंज, निशातगंज पुल से लेकर परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु तक भीषण जाम लगा हुआ है। भीषण जाम के चलते हजारों लोग फंसे हुए हैं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से डीएम आवास तक प्रदर्शनकारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

केडी सिंह मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा कड़ी

इस बीच नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के कारण लखनऊ मेट्रो सेवा बाधित हुई है। यूपी पुलिस के कहने पर केडी सिंह मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। यहां पर ट्रेन नहीं रुक रही है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने केडी सिंह मेट्रो स्टेशन पर टिकटों की बिक्री बंद कर दी है। इसी के मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

पुलिस ने प्रदर्शन के कारण सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार को मेट्रो स्टोशनों की सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड बढ़ा दिए गए हैं। हर आने जाने वाले यात्री पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध यात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर परिचालन से जुड़े अफसर भी लगाए गए हैं। स्टेशनों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है।

संभल में 2 बसों में आगजनी, पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़

संभल में प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन निगम की दो बसों को नुकसान पहुंचाया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने दो बसों में आगजनी की और पुलिस गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सुपिरिंटेंडेंट यमुना प्रसाद ने बताया कि दोपहर में चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गई। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आज यूपी यह पहली बड़ी घटना है, जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *