यूपी में बवाल पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, DGP और अधिकारियों को दिए ताबड़तोड़ आदेश, 55 गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की है। सीएम योगी ने कहा है कि अधिकारियों को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है और इस बात के भी निर्देश दिए गए हैं कि आम लोगों को कोई असुविधा ना हो। सीएम ने यह भी कहा है कि किसी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी संपत्ति नीलाम करेगी और इस पैसे से नुकसान की भरपाई होगी।

लखनऊ हिंसा की घटना पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। इसके अलावा हिंसा और उपद्रव की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए भी कहा गया है। प्रदेश के संभल में दो परिवहन निगम की बसों को आग लगाई गई है।

‘उपद्रवियों की संपत्ति करेंगे नीलाम’

लखनऊ में ओबी वैन, रोडवेज बस और वाहनों को आग लगाई गई है। ज्ञापन देकर लौट रहे तत्वों ने यहां वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की है। जहां भी सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है वहां पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इसके अलावा हम उपद्रवियों की संपत्ति को नीलाम कर इसकी वसूली करेंगे।

विपक्ष अनावश्यक भ्रम फैला रहा है: योगी

नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आग लगाते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में वह नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्से के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। बता दें कि लखनऊ में हुई हिंसा से नाराज सीएम योगी ने गुरुवार शाम अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह विभाग के प्रमुख सचिव समेत कई अन्य अधिकारियों को बुलाया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *