Punjab News: CIA स्टाफ मिली सफलता; 3 चोरों को किया गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिलें और 3 फोन बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मलोट। Punjab News: जिला श्री मुक्तसर साहिब के एस.एस.पी. भागीरथ सिंह मीना आई.पी.एस. के निर्देशों के तहत नशा तस्करों और शरारती तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सी.आई.ए. स्टाफ मलोट को उस समय सफलता मिली जब पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चोरों का भांडा फोड़ 3 चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इस संबंध में एस.पी. (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सी.आई.ए. मलोट 2 के प्रभारी कुलबीर चंद शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के सिलसिले में निकटवर्ती दानेवाला चौक मलोट पर मौजूद थी।

पुलिस को सूचना दी

तो मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गुरदास सिंह पुत्र मंगल सिंह, गोशवीर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी हिम्मतपुरा बस्ती मलोट गांव और जसप्रीत सिंह पुत्र गोरा सिंह वासी मलोट गांव, जो वाहन चोरी करने के आदी हैं। उक्त लोग अब चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं, यदि पुलिस कार्रवाई करे तो इन काबू किया जा सकता है।

मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया

इस पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान उक्त व्यक्तियों को चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस ने थाना सिटी मलोट में एफ.आई.आर. नंबर 105 दिनांक 5.07.2024 नए कानून की अ /ध 303,317 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Punjab News
Punjab News

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की 7 ओर मोटरसाइकिलें मलोट गांव में शुगर मिल के पास एक सुनसान कमरे और झाड़ियों में छिपा रखी हैं। जिस पर पुलिस ने इन गिरोह के सदस्यों के पास से कुल 8 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए। इन आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, जिस पर और भी खुलासे होने की संभावना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *