Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, इस विभाग के तीन अफसर सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
suspend
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर सिंह खंगूड़ा (Parvinder Singh) सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। सर्टिफिकेट की वैरिफिकेशन के मामले में PSEB के वाइस चेयरमैन प्रेम कुमार (Prem Kumar) ने यह आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

आदेश में कहा गया है कि मामला पंजाब फार्मेसी काउंसिल (Punjab Pharmacy Council) की तरफ से 4 अप्रैल को पत्र के माध्यम से ध्यान में लाया गया था। काउंसिल ने 2 उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट वेरिफाइड करने के लिए साल 2023 में भेजे थे। बोर्ड ने सर्टिफिकेट्स की वेरिफिकेशन की दो रिपोर्ट भेजी।

pseb
pseb

खंगूड़ा ने आरोपों का खंडन किया

पहली में सर्टिफिकेट्स को सही और दूसरी में फेक बताया गया था। बोर्ड ने प्रारंभिक जांच संयुक्त सचिव जनरल से करवाई थी। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष खंगूड़ा ने उन पर लगे आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि वे तथ्यों के आधार पर खुद को सही साबित करेंगे।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

उन्होंने कहा कि ये फैसला जल्दबाजी के तहत किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष और बोर्ड के सचिव की अनियमितताओं को वे समय-समय पर उजागर करते रहे हैं। जानबूझ कर उन्हें निशाना बनाया गया है।

परविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर लगे आरोप किसी भी तरह से साबित नहीं हुए हैं और न ही कहीं पर उनके हस्ताक्षर हैं। लेकिन फिर भी उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आने वाले दिनों में बोर्ड के सचिव द्वारा की अनियमितताओं का खुलासा करेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *