Punjab News: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी का निधन, PGI चंडीगढ़ में चल रहा था इलाज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर में रहने वाले पूर्व सांसद और लोकसभा चुनाव में अकाली दल (Akali Dal) के उम्मीदवार रहे मोहिंदर सिंह केपी (Mohinder Singh KP) की पत्नी सुमन केपी (Suman KP) का आज निधन हो गया। 68 वर्षीय सुमन पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और उनका पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

दो दिन पहले पीजीआई में डॉक्टरों द्वारा उन्हें जवाब दे दिया गया था, जिसके बाद सुमन को घर लाया गया था। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Mohinder Singh KP Wife Die
Mohinder Singh KP Wife Suman KP Die

सुमन केपी पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं। 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पश्चिमी सीट से विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा था। जिसमें बीजेपी के भगत चुन्नी लाल विजेता रहे।

चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था इलाज

सुमन केपी का पीजीआई चंडीगढ़ में भी इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उन्हें पीजीआई से जवाब मिला था। उनके अंतिम संस्कार की तारीख और समय बाद में तय किया जाएगा।

PGI Chandigarh
PGI Chandigarh
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *