CM अमरिंदर सिंह बोले- ‘मैं तो अभी जवान हूं, चुनाव भी जरूर लडूंगा’, नवजोत सिद्धू को लेकर कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सभी कयासों को एक तरफ़ करते हुए आज स्पष्ट किया कि वह राज्य के आगामी विधानसभा मतदान लाजि़मी तौर पर लड़ेंगे। अपनी सरकार के गठन की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर रखी प्रैस कॉन्फ्ऱेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए हलके लहजे में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं अभी भी पूरा जवान हूँ। क्या आप सोचते हो कि मतदान लडऩे के लिए मैं बूढ़ा हो गया?’’

[ads1]

पार्टी विधायक नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदा भूमिका और रुतबे संबंधी पूछे जाने पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री कांग्रेस पार्टी और टीम का हिस्सा हैं और किसी भी फ़ैसले पर हम उसकी इच्छाओं पर विचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सिद्धू को उस समय से जानते हैं, जब वह दो वर्षों के थे और उनका सिद्धू के साथ कोई निजी मसला नहीं है।

सिद्धू जब दो साल का था, तब से जानता हूं

सिद्धू द्वारा पंजाब से सम्बन्धित मसले प्रांतीय लीडरशिप के पास उठाने की बजाय पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप के पास उठाने संबंधी सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह पार्टी में किसी से कोई भी मुद्दा विचारने का स्वागत करते हैं। मध्य प्रदेश में घटे राजनैतिक घटनाक्रम को उनका अंदरूनी मसला बताते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस की केंद्रीय लीडरशिप ही कोई टिप्पणी कर सकती है जबकि उनका अधिकार क्षेत्र पंजाब तक सीमित है।

[ads2]

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दी जा रही बिजली सब्सिडी को अरविन्द केजरीवाल का नाटक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी की कोई तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि वहाँ से सरकार को न तो किसानों पर खर्चा करना पड़ता है और न ही पुलिस पर। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने क्रास सब्सिडी के ज़रिये बिजली की घरेलू दरें घटा दीं जबकि पंजाब सरकार पहले ही दिल्ली की अपेक्षा अधिक बिजली सब्सिडी दे रही है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *