देश में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, नोएडा में दो नए मरीज पाए गए, सरकार ने उठाए ये कदम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार को दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हडकंप मचा गया। बता दें कि नोएडा में कोरोना के मरीजों की संख्या अब तीन हो गई है। वहीं मुंबई में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। देश में ये कोरोना वायरस से तीसरी मौत है।

[ads1]

पहला मरीज नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी की हैं जो हाल ही में फ्रांस से वापस आई है और पहले से ही आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जबकि दूसरा मरीज सेक्टर 78 के हाइड पार्क का है और आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है।

इससे पहले बीते शुक्रवार को नोएडा में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। यहां कि प्राइवेट फर्म में काम करने वाले एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया था। नोएडा के सीएमओ ने जानकारी दी कि नोएडा की एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले व्यक्ति में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण मिले हैं। ये व्यक्ति फ्रांस और चीन से वापस आया था और दिल्ली का रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में अबतक 12 केस

गौरतलब है कि इसी केस के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव केस 13 हो गए हैं, इनमें 12 भारतीय और 1 विदेशी नागरिक हैं। इसमें से चार लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देर रात कर्नाटक में कोरोना के दो और पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद मंगलवार सुबह दो नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है।

[ads2]

ताजमहल समेत देश के सभी स्मारक 31 मार्च तक बंद

ताजमहल सहित देशभर के सभी स्मारक और संग्रहालय 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही 15 अप्रैल तक कई देशों के सैलानियों के वीजा रद्द करने के आदेश दिए थे। उसके बाद से ही ताज और अन्य स्मारक निहारने वालों की संख्या में कमी आई थी। अभी भी कुछ विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने आ रहे थे। पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा- सभी संबंधित अधिकारी तत्परता और सावधानी बरतें।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *