राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे कोरोना टेस्ट? कनिका कपूर के संपर्क में आने वाले सांसद दुष्यंत ने की थी मुलाकात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे। उन्होंने यह फैसला बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के कोरोना पीड़ित गायिका कनिका कपूर की ओर से दी गई पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद लिया है। कनिका से मिलने के बाद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति से मिले थे।

राष्ट्रपति भवन के द्वारा जारी की गई सूचना में कहा गया है कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुसरण राष्ट्रपति भी करेंगे। राष्ट्रपति ने अगले आदेश तक अपने सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। इस बीच दुष्यंत सिंह के साथ किसी न किसी कार्यक्रम में रहे सांसद और अन्य लोग भी अपने आपको अलग-थलग कर रहे हैं।

[ads1]

राजस्थान के 96 सांसद परेशान

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भले ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं, मगर इस खबर से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद परेशान हो गए हैं। दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने वाले सांसद आइसोलेशन में जाने लगे हैं। मिजार्पुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसकी शुरुआत की।

दरअसल, 18 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों को ब्रेकफॉस्ट पर बुलाया था। इसमें कुल 96 सांसदों ने हिस्सा लिया था। झालवाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह भी इस पार्टी में पहुंचे थे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में हुई इस पार्टी में सभी सांसदों के साथ मेलमिलाप में शामिल रहे। इससे ठीक दो दिन पहले ही 16 मार्च को दुष्यंत सिंह लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होकर लौटे थे।

[ads2]

सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी सेल्फ आइसोलेशन

शुक्रवार को जैसे ही कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने सेल्फ आइसोलेशन में जाने का ऐलान किया। इस खबर के बाद राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफॉस्ट पार्टी में हिंस्सा लेने वाले अन्य सांसद भी डर गए। ब्रेकफॉस्ट में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री और मिजार्पुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी सेल्फ आइसोलेशन में जाने की बात कही है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *