वायरल न्यूज : कोरोना वायरस से व्यापार चौपट, सेलरी देने के पैसे नहीं, व्यापारियों ने सरकार से की ये मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कैरोना महामारी के चलते सरकार सभी माल, सभी दुकानें, सभी व्यापारिक संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। बचाव के लिए यह अच्छा कदम है पर एक दूसरा पहलू भी है जिस पर व्यापारियों और कारोबारियों ने मामला उठाया है। कारोबारियों और व्यापारियों ने सरकार से कहा है कि उनके व्यापारिक संस्थान बंद हैं, सेलरी देने के लिए पैसा नहीं है। वे अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे।

[ads1]

व्यापारियों ने उठाए ये सवाल

  • व्यापारी दुकान का किराया कहाँ से निकालेगा
  • व्यापारी बैंक को देने वाली किश्तें कहाँ से निकालेगा
  • व्यापारी कर्मचारियों की तनख़्वाह कैसे निकालेगा
  • व्यापारी का व्यापारिक लेन देन लगभग बंद हो चुका है वह ऐसे में पिछली पेमेंट और अगला तैयार किया माल कहाँ निकालेगा
  • कुछ व्यापारियों का कच्चा माल लगभग एक महीने में ख़राब हो चुका होगा इसकी भरपाई कैसे करेगा
  • स्कूलों में बच्चों की फीसें, ड्रेस, किताबें सब खर्च अप्रैल में हैं व्यापारी कहाँ से निकालेगा
  • अगर किसी व्यापारी का कार लोन है तो किश्त कहाँ से देगा
  • किसी व्यापारी की घर की किश्त है तो कहाँ से देगा
  • व्यापारी बिजली का बिल कहाँ से भरेगा
  • व्यापारी GST की रिटर्न कहाँ से भरेगा

[ads2]

सरकार को करना चाहिए इंतजाम

व्यापारियों का कहाना है कि सरकार को चाहिए कि ऐसा इंतज़ाम करे कि अप्रैल में होने वाले खर्च और बैंक की किश्तें और सभी लेन देन इत्यादि अप्रैल में न लिए जांए और एक महीना आगे कर दी जाएँ और व्यापारी वर्ग की कुछ आर्थिक मदद की जाए जिस से व्यापारी को कुछ राहत मिले। सरकार द्वारा लिए जाने वाले टैक्स इत्यादि भी एक महीना माफ़ किए जाएँ।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *