सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर 1 स्कूल की मान्यता रद्द, जालंधर के आर्मी पब्लिक स्कूल समेत 4 स्कूलों पर भी होगी सख्त कार्यवाही

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 के फैलाव के दौरान स्कूलों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने की खबरों का गंभीर नोटिस लेते हुए पंजाब सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 स्कूलों के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही करने का फ़ैसला लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इस वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य भर के स्कूलों की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है और स्कूलों के स्टाफ को भी रीलीवड कर दिया है परन्तु ऐसी खबरें आ रही हैं कि कुछ स्कूल इन निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

[ads1]

उन्होंने आगे कहा कि पूरी जाँच के बाद स्कूल प्रबंधकों को दोषी पाया गया है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित स्कूलों की मान्यता या एनओसी रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। विजय इंदर सिंगला ने बताया कि श्री गुरु अमरदास सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोइन्दवाल (तरन तारन) की मान्यता 1 अप्रैल, 2020 से रद्द कर दी गई है।

आर्मी पब्लिक स्कूल, जालंधर पर होगी कार्य़वाही

उन्होंने कहा कि संगरूर, बरनाला, जालंधर और तरन तारन के जि़ला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उल्लंघन करने वाले चार स्कूल बंद करने के लिए अपेक्षित कार्यवाही को यकीनी बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि भारत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलेरकोटला और अकाल अकैडमी फतेहगढ़ छन्ना, माता गुजरी स्कूल धनौला (बरनाला) और आर्मी पब्लिक स्कूल, जालंधर को दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए सख्त कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

कैबिनेट मंत्री ने सभी स्कूल अधिकारियों को हिदायतें जारी की कि वह विद्यार्थियों द्वारा 31 मार्च तक जमा करवाई जाने वाली अदायगियों पर कोई भी लेट फीस न लगाएं। उन्होंने आगे कहा कि माता-पिता स्कूल प्रबंधकों को फीसें या अतिरिक्त चार्ज नहीं दे सकेंगे क्योंकि राज्य में कफ्र्यू लगाया गया है जिसने लोगों की लगभग सभी गतिविधियों को घटा दिया है। उन्होंने स्कूल अधिकारियों को कहा कि माता-पिता के लिए बकाए की अदायगी के लिए आखिरी तारीख़ में विस्तार कर दें।

[ads2]

श्री सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब में फैले कोरोनावायरस के खतरे को रोकने के लिए हर संभव कदम को यकीनी बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन को उच्च चेतावनी दी गई है और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सख्त पाबंदियाँ लगाई गई हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *