मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाक PM इमरान खान को लिखा पत्र, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तान में श्री ननकाणा साहिब के हैड ग्रंथी की बेटी जगजीत कौर को अदालत द्वारा उसके अगवाकारों के हवाले करने के मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिख कर अल्पसंख्यकों की रक्षा करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने की अपील की है।

[ads2]

अपने पत्र में स. सिरसा ने बताया कि जगजीत कौर को एक वर्ष पहले अगवा किया गया था और ज़बरन इस्लाम कबूल करवाया गया था और फिर मोहम्मद हसन से विवाह करवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत सहित पूरी दुनिया भर में रहने वाले सिखों को पाकिस्तान में रहते सिखों की सुरक्षा के सबंध में कोई आशा बाकी नहीं रह गई है।

सिख हमेशा मानवता की सेवा के लिए तत्पर

सिख हमेशा मानवता की सेवा के लिए सदैव आगे रहते हैं और सिखों ने भारत व पाकिस्तान दोनों मुल्कों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों को उत्साहित करने के लिए अहम भूमिका अदा की है। पर इस सब के बावजूद हमारी बेटियों को पाकिस्तान में कट्टरवादी तत्वों का शिकार होना पड़ रहा है और यह तत्व जबरन बेटियों को अगवा कर इस्लमा कबूल करवा कर निकाह करवा रहे हैं।

स. सिरसा ने कहा कि जब जगजीत कौर के परिवार ने उसके अगवा होने की बात बताई थी तब पंजाब के राज्यपाल चैघरी सरगर ने भरोसा दिलाया था और सिखों को शांत करने के लिए एक समझौता भी दोनों में करवाया गया था जिसके मुताबिक जगजीत कौर ने कुछ ही दिनों में अपने परिवार के पास वापिस लौटना था पर परिवार का इंतज़ार जारी रहा और बजाये उनके पास आने के जगजीत कौर को दारूल अमन लाहौर भेज दिया गया क्योंकि उसके कथित पति हसन ने निकाह खत्म करने से मना कर दिया था।

जगजीत कौर के परिवार की हिमायत में सिख एकत्र हों

स. सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान की अदालत द्वारा कल सुनाया गया फैसला बिल्कुल ही एकतरफ़ा है जिसमें लड़की से उसकी आज़ादी छीन ली गई है व उसके माता-पिता के हवाले करने से इन्कार कर यह कह दिया गया है कि परिवार उसे मार ना दे। उन्होंने कहा कि लड़की को अपने अगवाकार के पास रहने के लिए कहा गया है जो सरासर नाइंसाफी है।

[ads1]

स. सिरसा ने कहा कि दुनिया भर के सिख जगजीत कौर के परिवार की हिमायत में एकत्र हो रहे हैं और जल्दी ही विश्व भर में पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों व उनकी बेटियों के हक में मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने इमरान खान को अपील कर कहा कि वह मानवता के आधार पर कार्रवाई करते हुए अदालत के फैसले को गलत करार दें और लड़की को उसके परिवार को सौंपने के लिए दिशा-निर्देश जारी करें। उनहोंने कहा कि यह एक कदम पाकिस्तान में रहने वाले सिखों का विश्वास उनकी लीडरशिप में मजबूत करेगा और इससे उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *