रिया चक्रवर्ती के भाई को चाहिए ‘बूम-बूम’, WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) केस में नई चीजें सामने आ रही हैं। टाइम्स नाऊ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई केस की छानबीन में जुटी है और अब उसके हाथ रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) के भाई शौविक चक्रवर्ती की व्हॉट्सऐप चैट लगी है। यह चैट शौविक और ड्रग डीलर के बीच की है। मैसेजेज में शौविक ड्रग डीलर से ‘बूम’ देने की बात कर रहे हैं। यहां ‘बूम’ का मतलब शायद ड्रग्स है।

उन्होंने लिखा था कि भाई मुझे बूम चाहिए, पापा मांग रहे हैं। मैंने देखा ही नहीं कि उनका माल खत्म हो गया है। हालांकि, इसमें साफ तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि पापा यहां रिया और शौविक के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के लिए इस्तेमाल किया गया है। रिप्लाई में ड्रग डीलर लिखता है कि मेरे पास स्टॉक खत्म हो गया है। मैं कल तुम्हें दे पाऊंगा।

वहीं, कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती की भी व्हॉट्सऐप चैट लीक हुई थी, जिसमें उन्हें गोवा के किसी होटेलियर गौरव आर्या से ड्रग के सिलसिले में बात करते पाया गया था। वह उनसे किसी एमडीएमए ड्रग को लेकर चर्चा कर रही थीं। इसके अलावा रिया की टैलेंट मैनेजर जया साहा और सुशांत के हाउस मैनेजर सैम्यूअल मिरांडा के बीच की व्हॉट्सऐप चैट भी सामने आई थी, जिसमें हशीश और मारूआना जैसे ड्रग्स के बारे में बात की गई थी।

संध्या चक्रवर्ती से पूछताछ

हालांकि, कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने कभी-भी ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया। इस बात को साबित करने के लिए मैं अपना ब्लड टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। आपको बता दें कि सीबीआई ने 4 दिन लगातार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ की। इस समय रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती से टीम पूछताछ में जुटी हुई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *