जॉन विक ने हैक किया PM मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट, कौन है जॉन विक?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की पर्सनल वेबसाइट narendra modi.in से जुड़े ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया। हैकर्स ने ट्विटर अकाउंट पर कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों को पीएम रिलीफ फंड में पैसे जमा करने की मांग की। करीब आधे दर्जन ट्वीट किए गए। सारे ट्वीट में लगभग एक जैसे मैसेज थे।

इतना ही नहीं लोगों को बिटक्वॉइन के जरिए डोनेट करने के लिए कहा गया। हालांकि, राहत की बात ये रही कि कुछ देर के बाद अकाउंट को रिकवर कर लिया गया और हैकर्स के सारे ट्वीट को डिलीट कर दिए गए। ट्विटर ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है।

 मैसेज होने लगे वायरल

पीएम मोदी के इस ट्विटर हैंडल पर करीब 25 लाख फॉलोअर्स हैं। लिहाजा अकाउंट हैक होते ही हैकर्स के मैसेज हर तरफ वायरल होने लगे। हैकर्स ने अकाउंट को हैक करने के बाद लिखा था कि इस अकाउंट को जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है। साथ ही ये भी दावा किया गया कि पेटीएम मॉल ऐप को हैक करने में उनका कोई हाथ नहीं था।

कौन है जॉन विक?

जॉन विक हॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म है। यहां जॉन विक की भूमिका कीनू रीव्स ने निभाई है। ये फिल्म एक काल्पनिक कैरेक्टर पर आधारित है। फिल्म में जॉन विक्स अपने कुत्ते को मारने वाले बदमाशों की तलाश करते हैं। ऐसे बदमाश जिसने उनसे सब कुछ छीन लिया था। इस फिल्म के तीन अलग-अलग पार्ट अब तक रिलीज हो चुके हैं। साल 2014 में पहली फिल्म आई थी। इसके बाद इसके दो सीक्वल बनाए गए।

फिल्म के दूसरे पार्ट में ये दिखाया गया है कि कैसे एक अनाथ विक को तरासोव रूसी माफिया उठा कर ले गए और उन्हें हत्यारा बना दिया। उनकी निर्दयता ने उन्हें बाबा यागा और बूगीमैन का नाम दिया। तीसरे पार्ट में हमें उनके असली नाम – जरदानी जोवोनोविच के बारे में पता चलता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *