पूर्व मंत्री के खासमखास जालंधर के कारोबारी ने किया सुसाइड का प्रयास, हालत नाजुक

Daily Samvad
1 Min Read
suicide case
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर 
पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खासमखास जालंधर के एक कारोबारी ने घरेलू कलह के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। कारोबारी की हालत नाजुक है, जिसे कपूरथला चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी पुष्टि जालंधर पुलिस ने की है।

जालंधर के पुलिस थाना-2 के प्रभारी जतिंदर सिंह के मुताबिक गोपाल नगर में पड़ते बत्तरा पैलेस के संचालक हीरा बत्तरा ने आज आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि हीरा बत्तरा पैलेस के विवाद को लेकर परेशान हैं। उनका ये विवाद अपने ही भाई से चल रहा है। पिछले कई महीनों से पैलेस का विवाद चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के चलते बत्तरा ने सुसाइड करने का प्रयास किया। उन्हें इलाज के लिए कपूरथला चौक के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि एक समय में हीरा बत्तरा जालंधर के ही एक मंत्री के सबसे करीबी रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *