पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कोरोना से केंद्र सरकार चिन्तित, रोकथाम के लिए भेजेगी उच्च स्तरीय टीमें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाब में कोरोना लगतार बढ़ रहा है। रोजाना 1500 से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल चंडीगढ़ का भी है। पंजाब और चंडीगढ़ में रोजोना कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। जिससे केंद्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय टीम पंजाब और चंडीगढ़ भेजने का फैसला किया है। यह केंद्रीय दल कोरोना की रोकथाम, जांच में तेजी, निगरानी और कोरोना मरीजों के कुशल क्लीनिकल प्रबंधन में राज्य के स्वास्थ्य विभाग की मदद करेगा।

पंजाब में अब तक 60 हजार से अधिक संक्रमित पाए जा चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या भी करीब 16 हजार है। जबकि, 18 सौ अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 55 सौ से अधिक केस मिल चुके हैं। सक्रिय मामले दो हजार से अधिक हैं। जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।

केंद्रीय दल 10 दिनों तक रहेगा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय दल का लक्ष्य मृत्युदर घटाने और लोगों की जांन की सुरक्षा करना है। मरीजों की समय से पहचान और उसके बाद उनकी देखरेख के काम में भी केंद्रीय दल राज्य स्वास्थ्य विभागों की मदद करेगा। दो सदस्यीय टीम में एक सदस्य चंडीगढ़ स्थित पीजीआइएमआर का सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ और एक सदस्य राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) का महामारी रोग विशेषज्ञ शामिल होगा। दोनों राज्यों में यह दल अगले 10 दिनों तक रहेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *