Big Breaking: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को पुलिस ने भेजा सम्मन, पूछताछ के लिए किया तलब, यह है मामला

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के संरक्षक परकाश सिंह बादल को पुलिस ने सम्मन जारी किया है। बेअदबी की घटना के बाद साल 2015 में कोटकपूरा में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी के संबंध में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद एडीजीपी एलके यादव की अगुवाई वाली एसआईटी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को सम्मन जारी कर तलब किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामले में पूछताछ के लिए परकाश सिंह बादल को 16 जून को सुबह साढ़े 10 बजे एसआईटी के सामने मोहाली के फेज-8 में स्थित पीएसपीसीएल गेस्ट हाउस में तलब किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सेवामुक्त हो चुके आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की अगुवाई वाली एसआईटी द्वारा पिछले साल 16 नवंबर को प्रकाश सिंह बादल से इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *