फाइव स्टार होटल में जन्मदिन पर व्बायफ्रैंड के साथ ड्रग्स ले रही थी अभिनेत्री, पुलिस ने पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करना महंगा पड़ गया। पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर खबर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और अभिनेत्री को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।

मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है। जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी। पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया।

रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई। वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस की पार्टी में छापा मारा। जहां वो अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी। पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां पर चरस ले रहे थे।

सोमवार को दिन में सांताक्रुज पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *