पंजाब सरकार की वैक्सीन घोटाले की गूंज पहुंची PMO, अश्वनी शर्मा ने की जांच की मांग

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के विरुद्ध जारी लड़ाई में जनता के जीवन को बचाने के लिए भेजी गई वैक्सीन को पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा उसे अपने निजी फ़ायदे तथा प्रदेश के खज़ाने को भरने के लिए वैक्सीन को प्राईवेट में बेचने के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री कार्यालय के एम.ओ.एस. डॉ. जतिंदर सिंह से मुलाकात की।

इस शिष्टमंडल में संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बागा उपस्थित थे। शिष्टमंडल ने डॉ. जतिंदर सिंह को राज्य के बदतर हालातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें अपना माँगपत्र सौंपा।

भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेस सरकार घोटालों पर घोटाले किए जा रही है

जीवन गुप्ता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेस सरकार घोटालों पर घोटाले किए जा रही है और कोरोना महामारी से जूझ रही जनता को मरने के लिए छोड़ रखा है। उन्होंने कहाकि कैप्टन सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए भेजी गई वैक्सीन को भी अपनी जेबें भरने के लिए अवसर के रूप में इस्तेमाल किया और वैक्सीन प्राईवेट अस्पतालों को बेचनी शुरू कर दी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उनके स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने 400 रुपये में खरीदी गई वैक्सीन प्रदेश के प्राईवेट अस्पतालों को 80 हजार डोज थोक भाव में 1060 रुपये में बेची। उधर प्राइवेट अस्पताल उक्त कोरोना वैक्सीन 1560 रुपये में बेच कर दोनों हाथों से जनता को सरेआम सरकार की नाक के नीचे जम कर लूटा और जनता का आर्थिक शोषण किया। इस सबके चलते प्रदेश में लाखों लोग मौत के मुँह में चले गए। गुप्ता ने कहाकि इन सबकी मौत के जिम्मेवार सीधे रूप से कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू हैं।

पी.पी.ई. किट तथा फतह किट की खरीद में घोटाला

जीवन गुप्ता ने कहाकि इतना ही नहीं पंजाब सरकार ने पी.पी.ई. किट तथा फतह किट की खरीद में घोटाला किया। पंजाब सरकार ने 837 रुपये वाली फतेह किट को 1338 रुपये के महंगे मूल्य में खरीद कर पंजाब के लोगों की जेबों पर डाका डाला है। कैप्टन सरकार ने प्रदेश की कोरोना से जूझ रही आम जनता की खून-पसीने की कमाई को फर्जी और योग्य कंपनियों के नाम पर लुटाया है। इस घोटाले में कई बार रेट को लेकर टेंडर बदला गया। 50 दिन में 5 बार टेंडर के रेट बदले गए. 750 रुपये की किट का टेंडर 1500 में दिया गया।

उन्होंने कहाकि हर 15 दिन में कोविड फतेह किट के दाम बढ़ाए गए. कई बार नई-नई कंपनियों को टेंडर दिए गए। इन टेंडरों से पंजाब सरकार को राजस्व का मोटा नुकसान हुआ है। जीवन गुप्ता ने कहाकि भाजपा शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री कार्यालय से राज्य सरकार के इन सभी घोटालों में गभीरता से रुचि लेते हुए इस पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि फिर कोई भी ऐसी गंभीर परिस्थितयों में जनता के हक पर डाका डालने की कोशिश ना कर सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *