Big Breaking: अमरनाथ यात्रा रद्द, इस साल नहीं होंगे पवित्र गुफा के दर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा 2021 रद्द (Amarnath Yatra 2020 Cancelled) कर दी गई। हालांकि अभी तक संभावना जताई जा रही थी कि इस साल यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी। इस बीच शुक्रवार को यात्रा के लिए ‘प्रथम पूजा’ भी आयोजित की गई थी। ऐस में अचानक अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने यात्रा को रद्द करने की घोषणा कर दी। भगवान भोलेनाथ की पवित्र अमरनाथ यात्रा हर साल जून महीने में शुरू होती थी।

इससे पहले अप्रैल महीने में भी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से पवित्र गुफा की यात्रा को रद्द करने की बात कही गई थी। इसको लेकर बकायदा प्रेस रिलीज जारी भी किया गया था। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद जम्मू कश्मीर सूचना निदेशालय ने यात्रा रद्द करने का आदेश ही वापस ले लिया था। अमरनाथ हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। हर साल जून के महीने में अमरनाथ श्राइन बोर्ड अमरनाथ यात्रा का आयोजन करता है।

हर साल अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होती है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल अप्रैल के पहले सप्ताह से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होती है, हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। साल 2000 में अमरनाथ श्राइन बोर्ड बनाया गया, जिसका चेयरमैन जम्मू कश्मीर के राज्यपाल या उपराज्यपाल होते हैं।

बता दें कि पिछले साल भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की वजह से अमरनाथ यात्रा को बीच में बंद करना पड़ा था। जब यात्रा बंद की गई तब तक करीब 3.50 लाख तीर्थयात्रियों ने बर्फानी बाबा के दर्शन किए थे। हर साल देशभर के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों से भी श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए आते हैं।

नवजोत सिद्धू का कैप्टन सरकार पर बड़ा तंज, कहा- पंजाब का सिस्टम फेल, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *