Big Breaking: पंजाब समेत 11 राज्यों में Delta Plus Variant का अलर्ट, पटियाला और लुधियाना में बड़ा खतरा, केंद्र ने जारी की गाइडलाइंस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश अभी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ ही रहा है कि डेल्टा प्लस के रूप में तीसरी लहर आने की आशंका पैदा हो गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आठ राज्यों के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखकर डेल्टा प्लस से निपटने की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन (टीवीटी) पर जोर दिया गया है।

कोरोना महामारी का कहर कहां जाकर थमेगा, यह कोई बताने की स्थिति में नहीं है। वायरस के नए नए रूपों ने इंसान को बड़े संकट में डाल दिया है। अब डेल्टा प्लस के रूप में नया खतरा दस्तक दे चुका है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार सजग हो गई है। उसने राज्यों को भी सतर्क किया है। देश के 12 राज्यों में डेल्टा प्लस के अब तक 52 मामले सामने आ चुके हैं।

इन आठ राज्यों व 11 जिलों को किया आगाह

राज्य: आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु। इसमें तमिलनाडु का मदुरई, कांचीपुरम, चेन्नई। राजस्थान का बीकानेर, कर्नाटक का मैसूरु, पंजाब का पटियाला और लुधियाना, जम्मू कश्मीर का रियासी, हरियाणा का फरीदाबाद, गुजरात का सूरत और आंध्र का तिरुपति। इससे दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और केरल को अलर्ट किया था। महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को डेल्टा प्लस से सतर्क रहने को कहा गया है।

केंद्रीय स्वासथ्य सचिव राजेश भूषण ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे निपटने के लिए  टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करें। जहां भी डेल्टा प्लस के केस मिले, वहां सख्त कंटेनमेंट के इंतजाम किए जाएं।

गाइडलाइंस में कहा-ये उपाय भी किए जाएं

  • भीड़ को रोकने और लोगों के मिलने-जुलने और आवाजाही पर नियंत्रण के उपाय करें।
  • जहां डेल्टा प्लस के केस मिले हैं, वहां तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन बनाएं।
  • पाबंदियों का सख्ती से पालन कराएं।
  • संक्रमितों के नमूने तत्काल जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजें

चंडीगढ़ में किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने पानी की बौछारें की, कईयों की पगड़ी उछली, LIVE

https://youtu.be/bcZ00fs8Q0M



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *