कांग्रेस में कलह: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायकों को लंच पर बुलाया, सिद्धू ने दिल्ली में डेरा जमाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Navjot Sidhu-amrinder

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच नवजोत सिद्धू दो दिन से दिल्ली में डेरा डाले हैं। वहीं सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने गुरुवार दोपहर अपने समर्थक नेताओं को लंच पर बुलाया है। इसे एक तरह से कैप्टन के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

पंजाब कांग्रेस के सभी विवाद जुलाई के पहले हफ्ते में समाप्त कर दिए जाने के पार्टी हाईकमान के एलान के बाद प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाते खलबली मची हुई है। खासतौर पर कैप्टन खेमा पिछले हफ्ते से काफी चिंता में दिखाई दे रहा है, जब से कैप्टन तीन सदस्यीय कमेटी से नई दिल्ली में बातचीत करके लौटे हैं। कमेटी ने उन्हें जो भी फैसला सुनाया है, उससे खफा होकर कैप्टन सोनिया और राहुल से मिले बिना ही पंजाब लौट आए हैं।

कैप्टन के करीबी सलाहकारों ने जो संकेत दिए गए हैं, उससे साफ हो गया है कि हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू को किसी भी कीमत पर पार्टी से अलग करने को तैयार नहीं है। सिद्धू की नाराजगी दूर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस व सरकार में उन्हें सम्मानजनक स्थान देने की तैयारी हो चुकी है। वहीं सिद्धू भी इन दिनों बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने तीखे ट्वीटों का मुंह कैप्टन की तरफ से मोड़कर प्रदेश सरकार के अफसरों की तरफ कर दिया है। इस तरह पहला हमला उन्होंने प्रदेश के डीजीपी पर किया है।

वहीं अपनी अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त पंजाब कांग्रेस यह भूल गई कि उसे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी करनी है। पार्टी की इसी अंदरूनी व्यस्तता का फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब में अपनी पार्टी का चुनावी बिगुल फूंक गए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *