Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा Action, 3 कर्मचारी निलंबित

Daily Samvad
2 Min Read
suspend
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने चंडीगढ़ में बताया कि पंजाब सरकार (Punjab Government) की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कोटकपूरा स्थित केंद्रीय भंडार से कबाड़ की बिक्री के दौरान हेराफेरी करने की कोशिश करने वाले वरिष्ठ एक्स.ई.एन, जे.ई. और स्टोर कीपर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले में शामिल कर्मचारियों और व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Harbhajan-Singh-ETO
Harbhajan-Singh-ETO

अचानक चेकिंग की गई

हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के एन्फोर्समेंट विंग और तकनीकी जांच विंग की टीमों की ओर से संयुक्त रूप से 25 जुलाई को पी.एस.पी.सी.एल. के इस केंद्रीय भंडार से कबाड़ बेचे जाने के आदेश के तहत उठाए गए सामान की अचानक चेकिंग की गई।

PSPCL
PSPCL

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पाया गया कि कबाड़ ले जा रहे 3 ट्रकों में से एक ट्रक में एल्यूमीनियम कंडक्टर के कबाड़ के नीचे नया एल्यूमीनियम कंडक्टर रखकर ले जाने की कोशिश की गई, जिसका पता न लगने पर विभाग को वित्तीय नुकसान होना था।

पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी

उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके पर जांच के अनुसार जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों में वरिष्ठ एक्सियन स्टोर बेअंत सिंह, स्टोर इंचार्ज जूनियर इंजीनियर गुरमेल सिंह और स्टोर कीपर (एल.डी.सी) निर्मल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Punjab News
Punjab News

इस मामले में दोषी कर्मचारियों और सामान उठाने आए व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *