Jalandhar News: इंडस्ट्रियल एरिया में ताज होटल के बगल में अवैध रूप से बन गई दो मंजिला कामर्शियल इमारत, कमिश्नर के बाद मंत्री और डायरेक्टर से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के कमिश्नर दविंदर सिंह द्वारा अवैध निर्माणों और अवैध कालोनियों को ढहाने और सील करने की मुहिम के बीच इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध रूप से कामर्शियल शोरूम बन गया। दो मंजिला कामर्शियल शोरूम ताज होटल के बगल में बनाया गया है। इससे सरकार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

इंडिस्ट्रय एरिया में ताज होटल के बगल में एक इलेक्ट्रिक का दो मंजिला शोरूम बना दिया गया। इस शोरूम का न तो नक्शा पास है और न ही इसकी कोई परमीशन है। आस-पास के लोगों के मुताबिक अवैध रूप से बनाए गए इस शोरूम को नगर निगम के इंस्पैक्टर ने काम रुकवा दिया था, लेकिन शोरूम के मालिकों ने रिश्वत देकर इसे दो मंजिला बना डाला।

इंडिस्ट्रयल एरिया में अवैध रूप से बनाए गए इस शोरूम की शिकायत निगम कमिश्नर दविंदर सिंह समेत चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर और स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर से की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक अगर एक सप्ताह के अंदर इस अवैध शोरूम को ढहाया नहीं गया तो इसे लेकर पंजाब के लोकपाल में केस दायर करेंगे।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

शिकायतकर्ता के मुताबिक कुमरा इलेक्ट्रिक वालों ने अवैध रूप से दो मंजिला शोरूम बनाया है। शिकायत के बाद भी निगम अधिकारियों ने कोई कार्ऱवाई नहीं की, क्योंकि शोरूम के मालिक ने निगम अधिकारियों को मोटे पैसे रिश्वत खिलाए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा है कि स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर से मिलकर इस अवैध इमारत को ढहाने की मांग करेंगे।

उधर, नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने कहा है कि इसकी शिकायत निगम में आई है। इसके लिए उन्होंने एमटीपी नीरज भट्टी से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बने इस शोरूम को गिराने के लिए जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध रूप से बन चुके निर्माणों की लिस्ट तैयार हो रही है, जल्द ही आपरेशन डिमोलेशन शुरू किया जाएगा।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *