Punjab Politics: पंजाब के बिगड़े हालातों को देख अकाली दल के पूर्व विधायक ने आप सरकार पर साधा निशाना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आज कांफ्रेंस की। इस मौके पर बिक्रम सिंह मजीठिया कहते हैं कि पंजाब में कानून-व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, संदीप अंबिया और कई अन्य लोगों को खुलेआम मारा जा रहा है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार जब से पंजाब में आई है, पंजाब में हत्याएं शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

उन्होंने कहा है कि पंजाब में गैंगस्टरों की व्यापकता के चलते यहां कोई फैक्ट्री नहीं लगा रहा है। उनका कहना है कि गैंगस्टर खुलेआम धमकी दे रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि पंजाब के सीएम खुद चंडीगढ़ पुलिस की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा है कि गैंगस्टर दीपक टीनू पंजाब पुलिस से फरार हो गया था, पंजाब पुलिस की नाकामी के चलते राजस्थान पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

मजीठिया ने कहा कि सी.एम. मान ने कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया है। सरकार की इंटेलिजेंस फेल साबित हुई है। यही नहीं पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर जैसी कोई बात ही नहीं है। कानून व्यवस्था के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। 2022 में राज्य के अंदर करीब 151 हत्याएं हो चुकी हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था पहले से ज्यादा खराब हो गई है।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *