Punjab News: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण सम्बन्धी वर्कशॉप का किया आयोजन- बलजीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता के अंतर्गत काम करते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं को लागू करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत करने सम्बन्धी पूरी तनदेही से काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हर संभव कदम उठाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी उद्देश्य के अंतर्गत आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में ‘महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण सम्बन्धी’ विषय पर वर्कशॉप करवाई गई।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस वर्कशॉप में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चल रही योजनाओं को सुचारू ढंग से लागू करने और इससे सम्बन्धित प्रक्रियाओं और प्रणालियों संबंधी विस्तार में विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस वर्कशॉप में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 35 प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया, जिनमें सामाजिक सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा यूनिवर्सिटियों के खोजी विद्वानों, कानूनी माहिरों, स्व-सहायता ग्रुपों के सदस्यों, जि़ले और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और अन्य क्षेत्रों के माहिर शामिल हुए।

इस वर्कशॉप के दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव विम्मी भुल्लर, अतिरिक्त निदेशक लिल्ली चौधरी और अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *