Punjab News: भगवंत मान का आदेश- मंत्री महंगे होटलों की जगह सर्किट हाउस में ठहरेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सभी मंत्रियों को आदेश दिया है कि वे जब भी फील्ड में जाएं सर्किट हाउस या सरकारी गेस्ट हाउस में रहें। कैबिनेट मंत्रियों को फाइव स्टार होटलों में ठहरने से परहेज करने को कहा गया है।

आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिखित आदेश भी जारी किए जाने हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी सर्किट हाउस और सरकारी गेस्ट हाउस को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है। सभी विभागों से विश्राम गृहों का विवरण प्राप्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

CM भगवंत मान ने कहा है कि सर्किट हाउस समेत दूसरे सरकारी गेस्ट हाऊस मंत्रियों व अफसरों के ठहरने के लिए बने हैं। फिर भी मंत्री-विधायक और अफसर प्राइवेट होटलों में ठहरते हैं। जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों को आधिकारिक कामकाज सर्किट हाउस से करने को कहा गया है। नई योजना में आम लोगों के लिए विश्राम गृह भी खोले जाने हैं ताकि वे बुकिंग भी करा सकें।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट मंत्रियों को सर्किट हाउस का दौरा करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद भी 20 अक्टूबर को पटियाला के सर्किट हाउस का दौरा किया था। पंजाब में सात सर्किट हाउस हैं जबकि विश्राम गृहों की संख्या सैकड़ों में है। इसी के साथ सीएम मान ने कहा है कि जब भी कोई मंत्री, विधायक और अधिकारी फील्ड में जाता है तो सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में ही ठहरना होगा।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *