Jalandhar News: जालंधर में लड़की से रेप, FIR दर्ज करवाने थाने पहुंची तो SHO ने भगाया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में नौकरी का झांसा देकर गुरदासपुर से बुलाई गई एक युवती के साथ होटल में ले जाकर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाए हैं कि जब वह मामला दर्ज करवाने के लिए थाने में गई तो उसे कई प्रकार के प्रलोभन दिए गए।

समझौते के लिए उस पर दबाब बनाया गया और रेप का मामला दर्ज नहीं किया गया। अब युवती ने रेप का मामला दर्ज करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने याचिका पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

युवती ने कहा कि उसने ब्यूटीशियन का कोर्स किया हुआ है। वह जालंधर में लवजीत नामक युवक ने उसे यहां पर बुलाया था। वह उसे पहले किसी सैलून मे ले गया। उसके बाद उसे कहा कि सैलून मालिक का एक होटल है। वह वहां पर है। इसके बाद लवजीत उसे होटल में ले गया।

होटल के कमरे में ले जाते ही उसने कमरे के दरवाजे को ल़ॉक कर दिया। उसके बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने शोर मचाना चाहा तो उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। हैरानी का बात है कि हाईकोर्ट से साफ आदेश आ जाने के बाद भी पुलिस रेप का मामला दर्ज नहीं कर रही है।

लड़की सहायता के लिए आई जालंधर की कुछ समाज सेवी संस्थाओं ने लड़की के साथ जाकर पुलिस थाना डिवीजन नंबर साथ के बाहर नारेबाजी की। समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने सात अक्टूबर को लड़की के साथ रेप हुआ था। उसी दिन लड़की मॉडल टाउन थाने में गई। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।

लड़की पर मामला दर्ज करने में लगी पुलिस

इसके बाद लड़की पुलिस के अधिकारियों से भी मिली लेकिन सभी यही दबाब बनाते रहे कि केस दर्ज करवाने की बजाय कुछ पैसे लेकर समझौता कर ले। रेप का शिकार हुई लड़की ने हिम्मत नहीं हारी। लड़की को पुलिस वालों के माध्यम से लवजीत ने तीन लाख तक का ऑफर दिया था। लेकिन लड़की तीन लाख देखकर भी लड़की का जमीर नहीं डगमगाया।

इसके बाद जालंधर में उसकी जब किसी ने नहीं सुनी तो उसने हाईकोर्ट की रुख किया। वहां से आदेश आने के बाद पुलिस के अधिकारी कहने लगे के 182 का मामला उस पर भी दर्ज होगा। लेकिन लड़की ने कहा कि उस पर भी बेशक 182 में मामला दर्ज कर दो लेकिन लड़के पर रेप का मामला दर्ज होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

पुलिस थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी पर दुष्कर्म पीड़िता के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने की बजाय पीड़िता को ही धमकाने के आरोप लगे हैं। लड़की ने कहा कि जब वह मॉडल टाउन थाना डिवीजन नंबर सात में आई और थाना प्रभारी राजेश को शिकायत दी तो उन्होंने शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उल्टा थाना प्रभारी ने उन्हें धमकना शुरू कर दिया कि लड़की को धारा 182 में अंदर बंद कर दो। इस बारे में जब मॉडल टाउन के एसीपी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है वह इसकी जांच करवा रहे हैं। यदि शिकायत सही पाई गई को कार्रवाई की जाएगी।

कपूरथला के आर्य समाज मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 110वां वार्षिकोत्सव



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *