Punjab News: पंजाब के पूर्व विधायक पहुंचे हाईकोर्ट, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार व पंजाब के DGP को जारी किया नोटिस, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में दो बार विधायक रहे पंमिंदर सिंह पिंकी की सुरक्षा वापिस ले ली जिसके बाद उन्हें 7 सुरक्षा कर्मी सुरक्षा के लिए दिए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा के हाई कोर्ट (Punjab And Haryana High Court) के दरवाजे को खटकाया है। उन्होंने हाई कोर्ट में अपनी व अपने परिवार वालों की जान की सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उन्होंने हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से जिन लोगों को खतरा होने की सूचि जारी की थी उनमें मेरा नाम भी शामिल है जिसके कारण उसके और उनके परिवार की सुरक्षा को बढ़ाया जाए। जिसपर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और पंजाब के DGP को नोटिस जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इससे पहले हाई कोर्ट ने मई 2022 में सरकार को परमिंदर सिंह पिंकी की सुरक्षा में लगे 27 सुरक्षाकर्मियों को हटाकर उन्हें 2 सुरक्षाकर्मी देने के आदेश को पारित किया था। कोर्ट को बताया गया कि केवल शान और रौब के लिए कई VIP सिक्योरिटी का इस्तेमाल कर रहे थे। जिस कारण सिक्योरिटी रिव्यू के बाद सुरक्षा वापस लेने और घटाने की कार्रवाई की गई।

पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *