Goldy Brar: गोल्डी बराड़ को जल्द लाया जाएगा भारत- भगवंत मान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Goldy Brar: आज सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। बताया जा रहा है कि गोल्डी को भारत भेजा जा सकता है। अब गोल्डी बराड़ को जल्द ही भारत लाया जाएगा इसकी जानकरी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उन्होंने गुजरात में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही गोल्ड बराड़ को भारत लाया जाएगा और वह जल्द ही पंजाब पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसने जो भी जुर्म किया है उसे उसकी सजा जरुर मिलेगी। इसके साथ ही सिद्धू मूसेवाला के परिवार वालों को जरूर इन्साफ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। उस वक्त मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कुल 6 शूटर ने मूसेवाला को गोलियां मारी थीं। जिनमें से 4 गिरफ्तार हो गए। वहीं 2 को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

सिद्धू मुसेवाला के पिता का छलका दर्द, बोले- गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से देंगे 2 करोड़

https://youtu.be/LLZnnUJjgDA















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *