Punjab News: विजिलेंस द्वारा किए गए सलूट पर बोले बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, चैनलों को भेजे जाएंगे नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा (Barindermeet Singh Pahra) विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के राडार पर आ गए हैं और आज उनके साथ उनके परिवार के चार सदस्यों को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय गुरदासपुर बुलाया गया, जहां विजिलेंस विभाग के एसएसपी ने उनसे करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। उनसे उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा गया और 7 दिनों के बाद उन्हें 14 दिसंबर को फिर से पेश होने को कहा गया।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इस मौके पर डीएसपी विजिलेंस द्वारा मारे गए सलूट पर बोलते हुए उन्होंने कहा डीएसपी विजिलेंस ने विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा को नहीं बल्कि विधायक के प्रोटोकॉल को सलूट किया है। साथ ही जिस मीडिया बेस ने इस खबर को चलाया है वह उन चैनलों को नोटिस भी भेजे जाएंगे।

मीडिया से बात करते हुए गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि उनके मामले में सतर्कता विभाग में शिकायत की गई है कि उनकी आय से अधिक संपत्ति है, लेकिन उनकी पृष्ठभूमि बिल्कुल स्पष्ट है और वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं और विजिलेंस विभाग को पूरा सहयोग देंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि आज उनके भाई, पिता और चाचा के बेटे को बुलाया गया था और उनसे विवरण मांगा गया है उन्होंने आरोप लगाया है कि विजिलेंस विभाग सरकार के निर्देश पर काम कर रहा है और जांच के दौरान उसके पिता को भी परेशान किया गया जो डायबिटिक हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *