डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। खबर है कि होशियारपुर के गांव बिलासपुर में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी हुई है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार यह मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है। जानकरी के अनुसार पहले तो चोर जुते समेत अंदर दाखिल हुआ फिर जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित थे वहां जूतो सहित पहुंचा।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
चोरी करने आए चोर ने पहले तो गुरुद्वारा में तोड़फोड़ की और फिर उसके बाद गोलक से पैसे चुरा लिए। चोर की पूरी करतूत गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चबेवाल थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश करना शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चोर के जूता पहनकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब में जाने से सिखों में काफी रोष है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी सुरजीत सिंह की पुत्री कुलविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के गुरुद्वारा शहीद बाबा चरत सिंह के यहां काम करती है। उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह जब वह गुरुद्वारा साहिब पहुंची तो गुरुद्वारा साहिब के बाहरी दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अज्ञात चोरों ने गोलक का दरवाजा भी तोड़ दिया और कुछ नकदी चुरा ली।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||









