Punjab News: शादी में जाकर शराब पीने वाले पढ़े यह खबर, मान ने जारी किए निर्देश

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: अगर आप भी शादियों में जाकर शराब पीते है तो जरा सावधान
हो जाए। पंजाब में शादियों के सीजन में बढ़ते हादसों को रोकने के लिए भगवंत सरकार ने मुहीम शुरू कर दी है। इस मुहिम के तहत सबसे पहले पंजाब भर में मौजूद मैरिज पैलेस के बाहर एल्को मीटर लेकर स्पेशल एंटी ड्रंक एंड ड्राइव नाके लगाने के लिए कहा गया है। ताकि शराब पीकर गाडी चलाने वालों को वहीं रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

अब हर मैरिज पैलेस के बाहर पुलिसकर्मी शादियों में पहुंचे वाले मेहमानों की गाड़ियों की चेकिंग और एल्को सेंसर किट से टेस्ट करेंगे। इसलिए अब अगर शादी के बाद सुरक्षित घर लौटना है तो शराब का सेवन नहीं करना होगा। इसके साथ ही मौके पर एल्को सेंसर से ब्रेथ टेस्ट कर मोटा चालान भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इस संबधित मुख्यमंत्री के आदेशों पर गृह सचिव द्वारा डी.जी.पी. को निर्देश दिए गए है। जानकरी के अनुसार राज्य गृह सचिव द्वारा डी.जी.पी. यादव को पत्र भेजा गया है, जिसमें निर्देश दिए गए है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्ती की जाए। इसके साथ ही लोगों को ड्रंक एंड ड्राइव के साथ होने वाले नुक्सान से बचने के लिए जागरूकता मुहिम चलाने के लिए भी कहा गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *