Punjab News: पंजाब में एक बार फिर पुलिस थाने पर रॉकेट लांचर से हमला, चौकी के टूटे शीशे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब के तरनतारन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर पुलिस थाने पर रॉकेट लांचर से हमला किया गया है। इस बार तरनतारन जिले में स्थित सरहाली थाना असामाजिक तत्वों के निशाने पर है। हालांकि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है । लेकिन थाना सरहाली की बिल्डिंग को क्षति पहुंची है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार गत रात करीब 1 बजे अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित पुलिस थाना सरहाली पर रॉकेट लांचर से हमला किया गया, जो कि थाने अंदर मौजूद सेवा केंद्र पर जा गिरा। थाने के मुख्य द्वार से टकराने के बाद लांचर सांझ केंद्र के अंदर चला गया। हालांकि इस हमले में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन सांझ केंद्र और थाना भवन की खिड़कियां बुरी तरह टूट गईं और भवन की दीवार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

पुलिस ने बताया कि इस हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने बताया कि रात धमाके की आवाज सुनकर जब तक जवान सरहाली थाने से बाहर निकले, हमलावर फरार हो चुके थे। थाने में रात के वक्त मुंशी, ड्यूटी अफसर और दो कॉन्स्टेबलों के अलावा कोई नहीं था। पुलिस बूथ (सांझ केंद्र) भी बंद पड़ा था।

बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। इसलिए उक्त जगह को सील कर दिया गया है। मालूम हो कि सरहाली थाना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 54 पर स्थित है, जिसके भवन को निशाना बनाकर हमला किया गया। मोहाली में इस तरह के हमले के बाद पंजाब में यह दूसरा हमला है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *