Murder in Punjab: पंजाब में धारदार हथियार से मां-बेटे पर कातिलाना हमला, मां की मौके पर मौत, बेटे की हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Murder in Punjab: पंजाब के बठिंडा के खेता सिंह बस्ती मे कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से मां और बेटे पर हमला कर दिया। मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

गंभीर अवस्था में बेटे को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। हमलावरों ने घर में घुसकर दोनों पर हमला किया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर से खून निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस उपाधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान मधु गोयल और उसके बेटे विकास गोयल के रूप में हुई है। परिवार इलाके में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाता है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुट गई है। बेटे की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर पा रही है। पुलिस को शक है कि लूट के मकसद से वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है।

पंजाब की TOP 30 न्यूज, 3 मिनट में यहां देखें…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *