Punjab News: रमन बहल के प्रयासों से सिविल अस्पताल को मिली सीटी स्कैन की सुविधा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब सरकार पंजाब के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार काम कर रही है। आज पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल (Raman Bahl) ने गुरदासपुर सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में बनाए गए सीटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर रमन बहल ने कहा कि सिविल अस्पताल गुरदासपुर में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए और अधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

आज सिविल अस्पताल गुरदासपुर को सिटी स्कैन मशीन दी गई है ताकि लोगों का सही इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि इस सिटी स्कैन मशीन से लोगों को काफी फायदा होगा और लोग जबरन वसूली से बचेंगे क्योंकि निजी क्षेत्र बाहर सीटी स्कैन के लिए बहुत पैसा वसूल करता है लेकिन अब मरीजों को कम दरों पर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *