डेली संवाद, चंडीगढ़। Coronavirus In Punjab: पंजाब में फिर से फैली कोरोना महामारी से होशियारपुर और जालंधर में दो लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 38 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 369 हो गई है।
वर्तमान में, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में छह मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और तीन मरीज क्रिटिकल केयर लेवल-3 सुविधा में हैं। पिछले साल एक अप्रैल से अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है, जबकि कोविड-19 की पहली लहर में 20,520 लोगों की जान चली गई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान लुधियाना में 343 सैंपलों की जांच में 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि लुधियाना में 143 सैंपलों की जांच के दौरान पांच लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। मोहाली, बठिंडा, पटियाला, जालंधर और रोपड़ में 4-4, कपूरथला में 3, अमृतसर, फिरोजपुर और होशियारपुर में 2-2 और संगरूर में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
दूसरी ओर, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,038 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट में बड़ा उछाल देखा गया है। वर्तमान में देश में कोविड-19 के 21,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड से 7 मौतें दर्ज की गई हैं। पंजाब में कोरोना से 2, उत्तराखंड में 1, महाराष्ट्र में 1, जम्मू में 1 और दिल्ली में 2 मौत हुई है।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?









