Wedding Anniversary: सिंगर बी प्राक की वेडिंग एनिवर्सरी आज, जाने कैसे शुरू हुई बी प्राक और मीरा की लव स्टोरी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Wedding Anniversary: पंजाबी म्यूजिक को नया आयाम देने वाले बी प्राक (B praak) को आज के समय में कौन नहीं जानता है। उनके गाने लोगों का दिल जीत लेते हैं। वह जब भी स्टेज पर नजर आते ही फैंस का क्रेज देखने लायक होता है। पॉलीवुड से बॉलीवुड से आज वह अपनी पहचान बना चुके है। अपने करियर में पहचान उन्हें ‘सोच’ गाने से मिली है।

साल 2013 में ‘सोच’ गाने से हार्डी संधू के साथ ही उनका करियर शुरू हुआ। आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है। आज बी प्राक की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी है इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी मीरा के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ ही उन्होंने रोमांटिक अंदाज में पत्नी को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

बी प्राक की निजी जिंदगी का जब भी जिक्र होता है तो उनकी पत्नी मीरा बच्चन का नाम जरूर लिया जाता है। 4 अप्रैल 2019 को जीरकपुर के ‘द विलेज’ में मीरा बच्चन का हाथ थामने वाले बी प्राक आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। सोशल मीडिया की गलियों में बी प्राक और मीरा के रोमांस के किस्से बेहद आम हैं।

https://www.instagram.com/p/Cqmywmer2nj/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fb3e81fe-20b1-4056-9bff-dac591307425

दरअसल, सिंगर खुद सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते रहते हैं। दरअसल, बी प्राक घर में मीरा को रानी कहकर बुलाते हैं और उससे बहुत प्यार करते हैं। वह उससे बहुत प्यार करते है। बी प्राक कहते हैं, ‘मैं घर पर समय बिताना पसंद करता हूं। मैं परिवार से बिल्कुल दूर नहीं रह सकता। बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इन तस्वीरें ने फैन्स का ध्यान खींचा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस खूबसूरत जोड़ी को शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। बी प्राक ने मीरा बच्चन से 4 अप्रैल 2019 को जीरकपुर के ‘द विलेज’ में शादी की थी, आज इस कपल को शादी के 4 साल पूरे हो गए हैं और दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *