Punjab News: नशों से पंजाब की जवानी तबाह करने वाले बख़्शे नहीं जाएंगे – मुख्यमंत्री

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भगवंत मान ने आज कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों पर पंजाब सरकार राज्य में नशे के कारोबार से सम्बन्धित रिपोर्ट में नामज़द व्यक्तियों के खि़लाफ़ जल्दी ही कार्रवाई शुरू करेगी और नशे के द्वारा पंजाब की जवानी बर्बाद करने वाले लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

आज यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों के दौरान फैले नशे के कारोबार ने राज्य की आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों के रसूखदार नेताओं ने अफसरशाही और नशा तस्करों की मिलीभुगत के साथ इस ग़ैर-कानूनी धंधे को संरक्षण दिया जिससे ग़ैर- कानूनी ढंग के साथ पैसा इकट्ठा किया जा सके।

भगवंत मान ने कहा कि इस घृणित अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनको सलाखों के पीछे डाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे की जांच रिपोर्ट लम्बे समय से लटक रही थी क्योंकि पिछली सरकार में से कोई भी पंजाब के भविष्य को तबाह करने वाली ताकतों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सच्चे दिल से गंभीर नहीं था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

भगवंत मान ने कहा कि अब जब उनको हाईकोर्ट से रिपोर्टों के तीन पैकटों में रिपोर्ट हासिल हुई है तो पंजाब और यहाँ के नौजवानों की दुश्मन ताकतों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पंजाबियों को भरोसा दिलाया कि उन लोगों के खि़लाफ़ मिसाली कार्रवाई की जाएगी, जिनके हाथ नशे की बीमारी का शिकार हुए असंख्य नौजवानों के ख़ून से रंगे हुए हैं।

काबिलेगौर है कि यह रिपोर्टें पाँच सालों से लटक रही थीं और पिछली कांग्रेस सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी परन्तु पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने बीती 15 फरवरी को हाई कोर्ट में सहमति दे दी थी। भगवंत मान ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में पेश की सभी सीलबंद रिपोर्टें सार्वजनिक करने के लिए सहमति दी थी जो पुलिस अधिकारियों और नशा तस्करों के बीच गठजोड़ को दर्शाती हैं।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *