Punjab News: परिवहन विभाग की आमदनी में 2021-22 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 22-23 के दौरान इतने करोड़ रुपए की वृद्धि: लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुकाबले 2022-23 के दौरान अपनी आमदनी में 661.51 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान विभाग को अपने तीनों विंगों दफ़्तर स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (एसटीसी), पैपसू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) और पंजाब रोडवेज़/पनबस से 4139.59 करोड़ रुपए की आमदनी प्राप्त हुई है, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 3478.08 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि आमदनी में यह वृद्धि 19.01 प्रतिशत बनती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

कैबिनेट मंत्री ने विंग-वार विवरण देते हुए बताया कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशनर दफ़्तर को अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक कुल 2358.96 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान बढ़कर 2631.18 करोड़ रुपए हो गई। उन्होंने बताया कि 272.22 करोड़ रुपए की यह वृद्धि 11.53 प्रतिशत बनती है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इसी तरह पीआरटीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 235.49 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 807.53 करोड़ रुपए कमाई की है जबकि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक यह आमदनी 572.04 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि 41.16 प्रतिशत बनती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब रोडवेज़/पनबस की आमदनी का विवरण साझा करते हुये बताया कि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक पंजाब रोडवेज़/पनबस ने 547.08 करोड़ रुपए की कमाई की। यह आमदनी वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान बढ़कर 700.88 करोड़ रुपए हो गई। उन्होंने बताया कि 153.80 करोड़ रुपए की यह वृद्धि 28.11 प्रतिशत बनती है।

कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की पारदर्शी नीतियों के स्वरूप परिवहन विभाग तरक्की की राह पर है और इस रफ़्तार को और तेज़ करते हुये विभाग को नई बुलन्दियों पर पहुँचाया जाएगा।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *