डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab Crime News: पंजाब के गुरदासपुर में ए.एस.आई. द्वारा गोलियां मार कर पत्नी, नौजवान बेटे तथा पालतू कुत्ते की हत्या करने के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि आरोपी ए.एस.आई. ने खुद को भी गोली मार ली है। उसे अचेत हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
यहां हम आपको बता दे कि आज गुरदासपुर के गांव भुंबली में ए.एस.आई. भूपिन्द्र सिंह ने अपनी रिवाल्वर से अपनी पत्नी बलजीत कौर (40) तथा बेटे बलप्रीत सिंह (19) की गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद उसने अपने पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी थी। यह पूरी घटना पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देख ली। जिसके बाद ASI भूपिंदर सिंह उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?









